
रानीतराई। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम चुलगहन में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रीराम गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी लोककला मंच का आयोजन किया गया। युगलकिशोर साहू कृत ‘कारी बदरिया’ की अनुपम प्रस्तुति ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। लोककला, संगीत और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजे कार्यक्रम का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि, भाजपा नेता नारद साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष ज्वेलर्स रानीतराई के संचालक डॉ. संतोष साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेंद्र बघेल असोगा, डीडाभाठा के प्राधिकृत अध्यक्ष योगेश्वर साहू, निपानी के प्राधिकृत अध्यक्ष बेनीराम साहू, जामगांव आर के पूर्व प्रतिनिधि अध्यक्ष रविशंकर साहू, परि साहू संघ जामगांव आर के सचिव संतोष साहू, सरपंच चुलगहन मनोज पटेल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष अरविंद साहू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पुलस्त्य साहू, प्रभारी प्राचार्य निपानी हेमलता बेलदार, सेवानिवृत्त वन विभाग अधिकारी महेंद्र रघुवंशी एवं ग्राम पंचायत कौही के सचिव द्वारिका यादव मंचासीन रहे।
गणेशजी बुद्धि और विवेक के दाता—नारद साहू
मुख्य अतिथि नारद साहू ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का दाता माना जाता है। उन्होंने भगवान गणेश से जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि गणेशजी को मोदक और लड्डू का भोग प्रिय माना जाता है। लाल रंग के पुष्प, शमी पत्र और केला आदि भी गणेश पूजा में विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में श्रीराम गणेश उत्सव समिति के यशवंत यादव, तिलक साहू, राहुल साहू, पंकज साहू, देवेंद्र रघुवंशी, शिवम रघुवंशी, जयप्रकाश रघुवंशी, टेमन रघुवंशी, टीकू निर्मलकर, लिलेश साहू, अमित साहू, यशकुमार रघुवंशी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। लोककला मंच की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति और कला का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।