पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का संकल्प, पाटन में उपसरपंच संघ की बैठक, अजय राजपूत बने ब्लॉक अध्यक्ष

पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का संकल्प, पाटन में उपसरपंच संघ की बैठक, अजय राजपूत बने ब्लॉक अध्यक्ष

ग्राम पंचायत सदस्य स्वाभिमान संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और पंचायत प्रतिनिधियों के हितों पर हुई चर्चा

पाटन। ग्राम पंचायत सदस्य स्वाभिमान संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत उपसरपंच संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार, सम्मान, संगठन की मजबूती तथा स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं और विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान, प्रदेश सचिव तेजेश्वर शर्मा, प्रदेश सह सचिव अनुज निषाद, दुर्ग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, महिला जिला अध्यक्ष माधुरी मंडावी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष चंद्राकर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत व्यवस्था में ग्राम पंचायत सदस्य और उपसरपंच जमीनी स्तर पर ग्रामीणों से सीधे जुड़े जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनके अधिकारों, सम्मान और भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता आवश्यक है। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े विषयों को संगठित रूप से उठाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।प्रदेश सचिव तेजेश्वर शर्मा ने उपसरपंच संघ को मजबूत करने, आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा पंचायत प्रतिनिधियों के हित, अधिकार और सम्मान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

• पाटन ब्लॉक नई टीम की घोषणा,अजय राजपूत बने ब्लॉक अध्यक्ष

बैठक के दौरान पाटन ब्लॉक उपसरपंच संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अजय राजपूत बनाये गए वहीं उपाध्यक्ष अंकित आडिल एवं महेशवरी वर्मा, सचिव उमा चेलक, कोषाध्यक्ष रामशरण बाघ, सह सचिव बिट्टू,मिडिया प्रभारी रंजीत ठाकुर, संरक्षक दीपक चंद्राकर,सह संयोजक रामनाथ गायकवाड़ बनाये गए,देवचरण कौशल,हेमलाल सोनकर, कार्तिक साहू,चंचल, जागेश्वर साहू कार्यकारिणी सदस्य बने। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र वर्मा, सोहन साहू, विजय साहू, बसंत साहू, भूपेंद्र निर्मलकर सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्लॉक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *