गायत्री परिवार की मांग पर हरिद्वार तक ट्रेनों के विस्तार की प्रक्रिया शुरू…

YC न्यूज़ डेस्क । अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को लेकर रेलवे प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है। विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन संपर्क वाली समता एक्सप्रेस (12807/12808) एवं रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409/12410) को हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर रेलवे द्वारा औपचारिक प्रतिक्रिया दी गई है। पूर्व तट रेलवे (East Coast Railway) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, हरिद्वार स्टेशन उत्तर रेलवे (Northern Railway) के अधिकार क्षेत्र में आता है। अतः इन ट्रेनों के निजामुद्दीन से आगे हरिद्वार तक विस्तार के निर्णय की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे की होगी।

गायत्री परिवार ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह मांग की थी ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार आने वाले साधकों को सीधे रेल सेवा उपलब्ध हो सके। इस निवेदन पर भारतीय रेलवे द्वारा विचार किया जाना स्वयं में एक महत्वपूर्ण पहल है। गायत्री परिवार ने रेलवे प्रशासन का हार्दिक आभार जताते हुए विश्वास जताया है कि उत्तर रेलवे इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर हरिद्वार तक ट्रेन विस्तार को स्वीकृति देगा।

यह निर्णय धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे हरिद्वार की यात्रा अब और सुगम हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *