दुर्ग । चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्गराज के राज अधिवेशन एवं केंद्रीय महाधिवेशन की नई तिथि और स्थान की घोषणा कर दी गई है। यह गौरवपूर्ण आयोजन अब 31 मई 2025 एवं 1 जून 2025 को छत्तीसगढ़ फोर्ट ग्राम कोल्हियापुरी में संपन्न होगा।
पूर्व में यह अधिवेशन कुथरेल में प्रस्तावित था, किंतु मौसम की अनिश्चितता और दूर-दराज़ से आने वाले समाजबंधुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। यह कदम समाज के समग्र हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ।
दुर्ग राज अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर एवं सचिव शिव चन्द्राकर ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे सक्रिय भूमिका निभाएँ। आगामी बैठक की तिथि और स्थान की सूचना शीघ्र ही दी जाएगी, जिसमें दुर्गराज क्षेत्र के सभी केंद्रीय प्रतिनिधियों एवं उपक्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से वांछनीय है।