रानीतराई। दक्षिण पाटन के ग्राम चुलगहन में आयोजित त्रि-दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन नारद साहू, साहू संघ जामगांव आर की महिला उपाध्यक्ष भानुप्रिया साहू एवं नीलेश्वरी साहू मंचासीन रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, विचारों, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बेनीराम साहू, पुरेंद्र रघुवंशी, नारायण यादव, अशोक कुलदीप, पुलस्त्य साहू, घनश्याम साहू, संतोष रघुवंशी, आत्मा साहू, मनीष चौहान, पुरुषोत्तम साहू, पवन कुमार, डे साहब रघुवंशी सहित समस्त ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन द्वारा दी गई।