सांतरा में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम : मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी का आयोजन 29 जून को

पाटन । मानस शक्ति केंद्र सेलुद अंतर्गत ग्राम सांतरा में 29 जून को एक दिवसीय “मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तहसील मानस संघ पाटन एवं समस्त मानस शक्ति केंद्र पदाधिकारियों के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा,तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू,स्थानीय मानस समिति के अरुण चन्द्राकर,महेन्द्र वर्मा,सरपंच ज्योति गोलू चन्द्राकर के आतिथ्य में होगा ।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा करेंगे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपंस द्वय निलम चन्द्राकर,नोमिन ठाकुर,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद सदस्य प्रणव शर्मा,दुलौरिन यादव,समाजसेवी मनोज वर्मा,देवेश चन्द्राकर शामिल होंगे ।

     मंच संयोजक हितेंद्र साहू एवं सेलुद शक्ति केंद्र अध्यक्ष परमानंद साहू ने बताया कि संगोष्ठी में भागवताचार्य अशोक महाराज,राम राजेश साहू,आरती साहू,वेदराम साहू,ललिता मानस वक्ता के तौर पर श्रोताओं का मार्गदर्शन करेंगे । इसके अलावा कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ख्यातिप्राप्त भजन मंडली मनमोहिनी लोकगाथा भरथरी की प्रस्तुति ग्राम कनेरी, जिला बालोद खिलेश्वरी यदु” की प्रस्तुति होगी ।
      मानस संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस आयोजन में संपूर्ण ग्रामवासियों एवं मानस प्रेमियों से उपस्थित होकर धर्म, संस्कार और समाज सेवा के इस पावन संगम को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं और ग्राम सांतरा इस ऐतिहासिक मानस संगोष्ठी के लिए आतुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *