
YC न्यूज़ डेस्क | बुधवार, 13 मई 2026-मुख्य समाचार…
🔶 पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा! रिपोर्ट में दावा– अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमानों को अपने एयरबेस में छिपा रहा पाकिस्तान, ट्रंप खेमे में हड़कंप।
🔶 ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा भूचाल, सरकार की पहली मंत्री ने दिया इस्तीफा; PM कीर स्टार्मर पर बढ़ा दबाव।
🔶 बंगाल चुनाव से पहले बांग्लादेशी मंत्री का बड़ा बयान- “हिंदुओं पर हमला हुआ तो छोड़ दूंगा कुर्सी”, भारत से मुस्लिमों की सुरक्षा की अपील।
🔶 पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, विस्फोटकों से भरे रिक्शे में धमाका; 8 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल।
🔶 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- जल्द सस्ते होंगे तेल के दाम, वैश्विक बाजार में हलचल तेज।
🔶 ट्रंप आज बीजिंग दौरे पर, शी चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध और टैरिफ पर होगी हाई-वोल्टेज बैठक।
🔶 परमाणु विवाद पर ट्रंप की दो टूक– “ईरान को यूरेनियम संवर्धन रोकना ही होगा, हम मजबूर कर देंगे।”
🔶 जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, LoC पर सेना ने आतंकवादी को मार गिराया।
🔶 नेता प्रतिपक्ष बनते ही उदयनिधि स्टालिन का सनातन पर फिर विवादित बयान, सियासी घमासान तेज।
🔶 तेल बचत अभियान पर बहस, बयान आया– “PM मोदी सिर्फ तेल बचाने को कह रहे, दुनिया के कई देश गाड़ियां रोक रहे।”
🔶 NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, परीक्षा रद्द; 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा एग्जाम देना होगा।
🔶 MP का छात्र महाराष्ट्र से गिरफ्तार, BAMS की पढ़ाई के दौरान पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ाव के आरोप।
🔶 श्रीनगर में आतंक नेटवर्क पर शिकंजा, लश्कर के मददगारों से धमकी पोस्टर बरामद; 25 दिन में 16 गिरफ्तार।
🔶 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- “घर के अंदर दी गई गाली” पर हर मामले में SC/ST एक्ट नहीं लगेगा।
🔶 असम में फिर हिमंता सरकार, मुख्यमंत्री पद की शपथ; चार मंत्री भी कैबिनेट में शामिल।
🔶 पेट्रोल-डीजल कीमतों पर वायरल दावों को सरकार ने बताया फर्जी, कहा- फिलहाल दाम नहीं बढ़े।
🔶 EVM पर भड़काऊ पोस्ट मामले में ‘बांग्ला पोक्खो’ प्रमुख गर्ग चटर्जी गिरफ्तार।
🔶 पश्चिम बंगाल को नया मुख्य सचिव मिला, मनोज कुमार अग्रवाल को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी।
🔶 राहुल गांधी ने CBI डायरेक्टर चयन बैठक पर जताई नाराजगी, बोले- “विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं।”
🔶 RG Kar केस में कलकत्ता हाईकोर्ट बेंच ने सुनवाई से खुद को अलग किया, पीड़ित परिवार ने CBI जांच पर उठाए सवाल।
🔶 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला– मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती, WFH समेत कई उपाय लागू।
🔷 IPL में गुजरात टाइटंस का जलवा बरकरार, हैदराबाद को 82 रन से रौंदकर पॉइंट्स टेबल की ‘किंग’ बनी