जामगांव आर। विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते 16 अप्रैल, गुरुवार को जामगांव आर क्षेत्र कई गावों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी जामगांव आर सबस्टेशन से निकलने वाली 11 केवी जामगांव पम्प फीडर पर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से संबंधित कार्य किया जाएगा।
इस दौरान बोरवाय, खोला, बासिन, भनसूली, औरी, टेमरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य के दौरान मौसम की स्थिति को देखते हुए समय में परिवर्तन संभव है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।