(मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं योजनाओं की उपयोगिता )
जामगांव आर। किसानों की सुविधा और कृषि तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा सेवा सहकारी समितियों का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जामगांव आर सेवा सहकारी समिति से पृथक कर नवीन सेवा सहकारी समिति बोरवाय (पंजीयन क्रमांक 3443) का शुभारंभ बुधवार को किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल रूप से नई समिति का उद्घाटन किया। इसके पश्चात बोरवाय स्थित समिति परिसर में भगवान बलराम, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर, पूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जयप्रकाश (जय) चंद्राकर, भाजपा महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान नेता भगवान सिंह चंद्राकर (प्राधिकृत अधिकारी) ने कहा कि नई समिति के गठन से क्षेत्र के किसानों को खाद-बीज, ऋण और अन्य सहकारी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी निर्भरता कम होगी और समय की बचत होगी।
जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक जयप्रकाश चंद्राकर ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बोरवाय में समिति खुलने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा।वहीं पूर्णेन्द्र सिन्हा (महामंत्री) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर किसान तक सुविधाएं पहुंचाना है। नई समिति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हुबलाल चंद्राकर, खुमान सिंह जांगड़े, राजेश चंद्राकर, मुकेश साहू, खगेश कुमार देशमुख प्राधिकृत अधिकारी (वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक),महेंद्र मढारिया शाखा प्रबंधक, वीरेंद्र देशमुख पर्यवेक्षक, लक्ष्मी कुलदीप, रमेश साहू प्रभारी बोरवाय,नरेश यादव,कुलेश्वर यादव,हेमा चंद्राकर, तामेश्वर जोशी,कुशाल साहू,टोमेश साहू,शिवा राव बाग, मुकुंद लाल चंद्राकर, चन्द्रिका चंद्राकर, सीताराम साहू,चतुर साहू खिलेश्वर कामरे, ओम कोठारी, गोकुल बारले, चौकराम ठाकुर, शांतनु माहेश्वरी, तोरण लाल सूर्यवंशी, गौतम साहू, देवी साहू, सरवन, रूपेंद्र कोठारी, लतेल ठाकुर, नंदू ठाकुर, रमेश ठाकुर, किशोर देशलहरे, शिवनाथ बंजारे, देवेंद्र जांगड़े, रवि ठाकुर, दीनू ठाकुर, नाथूराम बारले, शिवप्रसाद अग्रवाल, लालाराम, टीकाराम, भागवत, रुपलाल, केशलाल, राजेंद्र, अश्वनी साहू, सुखचंद, सुखराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
• पाटन ब्लॉक में अब सोसायटीयों की संख्या बढ़कर 45 हुई –
जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक में 10 नई समितियों के गठन की प्रक्रिया अक्टूबर 2025 से चल रही थी, जो अब पूर्ण होकर अस्तित्व में आ गई हैं। इसके साथ ही अब ब्लॉक में समितियों की संख्या 35 से बढ़कर 45 हो जाएगी।नई समितियों में बोरवाय, अरमरीखुर्द, जरवाय, सिकोला, उरला, असोगा, ढोर, धौराभाठा, महकाखुर्द और अरसनारा शामिल हैं। सहकारिता विस्तार अधिकारी भूपेंद्र चंद्रवंशी के अनुसार, इन समितियों के शुरू होने से पुरानी समितियों पर कार्यभार कम होगा और किसानों को सुविधाएं बेहतर तरीके से स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।