अटारी में तीन दिवसीय वृहद हितग्राही पंजीकरण शिविर,जनपद अध्यक्ष कीर्ति ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का हो रहा सशक्तिकरण

अटारी में तीन दिवसीय वृहद हितग्राही पंजीकरण शिविर,जनपद अध्यक्ष कीर्ति ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का हो रहा सशक्तिकरण

पाटन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के विकास के 12 वर्ष” जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन के अटारी स्थित डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद हितग्राही पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हो रहा है। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और ऐसे शिविर इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, महतारी वंदन योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर पंजीयन कराने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पंजीयन, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके। शिविर के प्रभारी हेमंत वर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन), सहायक प्रभारी मनोज कुमार रस्तोगी (नायब तहसीलदार, पाटन) तथा प्रीति गुप्ता (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अमलेश्वर) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *