संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग जिले में कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठकें — एआईसीसी ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू और पीसीसी पर्यवेक्षक होंगे उपस्थित

संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग जिले में कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठकें — एआईसीसी ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू और पीसीसी पर्यवेक्षक होंगे उपस्थित

दुर्ग। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एआईसीसी ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू तथा पीसीसी ऑब्जर्वर विधायक अनिला भेड़िया, यू. डी. मिंज और विक्रम मंडावी आगामी 7 से 9 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वन-टू-वन बैठकें लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को
सुबह 11:00 बजे जामगांव (आर) में जामगांव ब्लॉक,
1:00 बजे दोपहर रेस्ट हाउस पाटन में पाटन ब्लॉक तथा
4:00 बजे शाम कुम्हारी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन (वार्ड नं. 03, सीएचसी के पीछे) में कुम्हारी ब्लॉक की बैठक आयोजित होगी। 8 अक्टूबर 2025 को
सुबह 10:00 बजे कुथरैल में दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक,
12:00 बजे दोपहर साहू भवन मुरमुंदा में अहीवारा ग्रामीण ब्लॉक,1:30 बजे शिवपूरी मंगल भवन में जामुल ब्लॉक, 3:00 बजे साहू सदन में अहीवारा शहर ब्लॉक तथा 4:30 बजे मरार धर्मशाला में धमधा ब्लॉक की बैठकें होंगी।।वहीं 9 अक्टूबर 2025 को
12:00 बजे दोपहर कुर्मी भवन (नगर पालिका के पीछे) भिलाई-3/चरोदा ब्लॉक की बैठक संपन्न होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक की बैठक में समय का विशेष ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि संगठन सृजन अभियान को गति दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *