जामगांव आर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव — ‘भारत माता की जय’ से गूंजा नगर, मुख्य वक्ता तोरण सिन्हा बोले: “संघ कार्य देवकार्य है, समाज रचना का माध्यम

जामगांव आर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव — ‘भारत माता की जय’ से गूंजा नगर, मुख्य वक्ता तोरण सिन्हा बोले: “संघ कार्य देवकार्य है, समाज रचना का माध्यम

शताब्दी वर्ष में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का संगम; पथ संचलन पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जामगांव आर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को जामगांव आर उपखंड द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति के अद्भुत संगम के रूप में किया गया। सुबह स्थानीय जैन भवन में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जहां ध्वजपूजन और भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।।इसके बाद स्वयंसेवकों ने नगर में भव्य पथ संचलन किया। संचलन दल जब किसान चौक, पटेल पारा और सदर लाइन से होकर गुजरा, तो नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। देशभक्ति गीतों की ताल पर कदमताल करते स्वयंसेवकों से नगर में उत्सव और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया।

मुख्य समारोह में दीप प्रज्वलन और शस्त्र पूजन के पश्चात बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संचालन करते हुए कार्यवाह उमाशंकर साहू ने अतिथियों और स्वयंसेवकों का परिचय कराया। हलधर महमल्ला ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, तत्पश्चात अमृत वचन और सुभाषित का वाचन हुआ।

समारोह में मुख्य वक्ता संघ के जिला सेवा प्रमुख तोरण सिन्हा ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। संघ कार्य वास्तव में देवकार्य है — यह समाज को सशक्त, संगठित और आत्मविश्वासी बनाने का माध्यम है।”।उन्होंने डॉ. हेडगेवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य सज्जनों को समाजहित के कार्य में संगठित कर राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाना है।

मुख्य अतिथि समाजसेवी कामता साहू ने कहा कि शताब्दी वर्ष संघ की सौ वर्षों की तपस्या और राष्ट्र निर्माण के सतत प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संघ ने हिंदू समाज के गौरव को पुनर्स्थापित किया है और देश को अनेक प्रेरक नररत्न प्रदान किए हैं। समारोह में संघचालक लीलाधर वर्मा मंचासीन रहे। इस अवसर पर जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख हलधर महमल्ला,सशिमं व्यवस्थापक आसकरण जैन,किशोर साहू,निखिल श्रीवास,मनीष चंद्राकर,पुष्कर साहू,पुरणेंद्र सिन्हा,महेन्द्र बंछोर,डॉ गुलाब साहू,आकाश चक्रधारी,द्वारिका साहू,पुरन लाल बारले,हथेश्वर साहू,यतीश साहू,हर्षवर्धन साहू,मुकेश साहू,जागेन्द्र प्रजापति,खोमेंद्र साहू,कुणाल साहू,ऋषभ साहू,सुरेश कुमार,लीलेश्वर साहू,योगान्त वर्मा,आर्यन साहू सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *