
रायपुर,20 अगस्त 2026। राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और मजबूत करने की दिशा में शासन स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर की कमान राज्य के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत अग्रवाल को स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी गिरिजाशंकर जायसवाल को सेंटर में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के माध्यम से राज्य में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से संबंधित मामलों के समन्वय तथा पुलिस की साइबर अपराध से निपटने की क्षमता को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को राज्य में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।