
जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम बेल्हारी में मानस आयोजन समिति युवा मित्र मंडल के आह्वान पर संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युग तुलसी स्मारक में ग्रामीणों ने गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीपदान किया। इस दौरान संत तुलसीदास जी के जयकारों से स्मारक परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, साहित्य और रामचरितमानस के माध्यम से जन-जन तक प्रभु श्रीराम की कथा पहुंचाने में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। मौके पर उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने कहा कि तुलसीदास जी ने अपनी अमर कृति रामचरित मानस के माध्यम से भारतीय समाज को धर्म, सत्य, मर्यादा, सदाचार और मानवता का मार्ग दिखाया।
आरएसएस के पूर्व प्रचारक हलधर महमल्ला ने कहा कि रामचरितमानस आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी की शिक्षाएं वर्तमान पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी हैं और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होग। कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड, यादमल गोलछा, मानस आयोजन समिति के अध्यक्ष भूषण चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर महेश साहू, जागेंद्र प्रजापति, धनेश विश्वकर्मा, मोहित निषाद, भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक सेन, मुकेश साहू, नेवेन्द्र प्रजापति, भूपत साहू, किकीरमेटा सरपंच प्रतिनिधि जेठूराम निषाद, भेन चंद्राकर, बालमुकुंद नागवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।