किसान चौक पर दीप प्रज्वलित कर किया गया स्मरण, व्यापारी समाज ने व्यक्त किया गहरा शोक
जामगांव-आर। स्थानीय व्यापारी संगठन की ओर से गुरुवार को नगर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं मनमोहन जलपान गृह के संचालक स्व. बालमुकुंद तिवारी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम किसान चौक में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों ने स्व. तिवारी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने उनके मधुर व्यवहार, सामाजिक योगदान और व्यापारिक ईमानदारी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जाना जामगांव क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरनव्यापारी संगठन के अध्यक्ष अभिषेक चंद्राकर ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा —स्वर्गीय बालमुकुंद तिवारी जी न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि समाज के प्रति समर्पित और सभी के प्रिय व्यक्ति थे। उनका सहज स्वभाव, सहयोगी भावना और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। व्यापारी समाज उनके आदर्शों पर चलते हुए एकजुटता बनाए रखेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष मनीष जैन, नरोत्तम भोला साहू, अंगेश्वर साहू, शेरसिंह श्रीवास, प्रेमचंद जैन, कैलाश जैन, जालम सेन, मेघनाथ सागरवंशी, चतुर साहू, तेजराम साहू, महेंद्र साहू, पुरुषोत्तम भींगज, शेखर देवांगन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।