
जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के.ग्राम पंचायत अकतई (चारभाठा-रीवागहन) में गत दिनों जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन में ग्राम पंचायत की सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, उपसरपंच दीपा मार्कण्डे, सचिव कामता प्रसाद पटेल, रोजगार सहायक दिनेश कुमार चंद्राकर सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पंच देवेंद्र कुमार साहू, जीधन साहू, पीतांबर मार्कण्डे, यमुना ठाकुर, कुलेश्वरी ठाकुर, मनोज मंडावी, पुष्पा सिन्हा, उषा रात्रे, हरीश साहू, देवराज ठाकुर, बुधियारिन बाई ठाकुर एवं पुष्पा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद ने कहा कि ग्राम पंचायत अकतई जनपद पंचायत पाटन का एकमात्र ऐसा ग्राम पंचायत है जिसे केंद्र सरकार की “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना” में शामिल किया गया है। इसके बावजूद योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन उनका जमीनी स्तर पर अपेक्षित क्रियान्वयन दिखाई नहीं देता। अकतई, चारभाठा और रीवागहन तीन गांवों से मिलकर बनी ग्राम पंचायत आज भी मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के मामले में पिछड़ी हुई है। उन्होंने सरकार से योजनाओं को केवल प्रचार तक सीमित न रखकर धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। सरपंच ने कहा कि क्षेत्र के आदिवासी भाइयों और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन को विशेष पहल करनी चाहिए। उन्होंने जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और परिणामकारी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग से अधीक्षक प्रवेश कुमार चौबे एवं अधीक्षिका ज्योति सिंह (ACTW), स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राकेश सार्वा , दीप्ति टंडन आई. अहीर बी. साहू तथा कृषि विस्तार अधिकारी संदीप कुमार नेताम ग्रामीण अलख मार्कण्डे, खिलु सिन्हा, पंकज कुमार साहू, मुरारी साहू, संजय निषाद, संजय ठाकुर, स्वच्छता दीदी ललिता साहू, दुर्गा साहू एवं चौकीदार योगेश कुमार मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।