
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम किकिरमेटा में 6 एवं 7 मई 2026 को दो दिवसीय सत्संग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 11 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ, आसन-प्राणायाम सत्र एवं सत्संग का आयोजन पंचायत भवन के सामने किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार 6 मई को ध्वजारोहण एवं स्वर्वेद यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, वहीं 7 मई को प्रातः योग सत्र के बाद महायज्ञ एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का विशेष सान्निध्य मिलेगा। आयोजन में जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 7 मई को स्वास्थ्य सेवाओं के तहत रक्तदान, निःशुल्क जांच एवं अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजक विहंगम योग संत-समाज एवं ग्रामवासी किकिरमेटा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।