छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जामगांव (आर) में विद्युत विभाग का आयोजन 3 फरवरी को

जामगांव (आर)। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत सी.एस.पी.डी.सी.एल. दुर्ग क्षेत्र द्वारा वितरण केंद्र स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों, विकास यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करना है।

यह कार्यक्रम मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे समरसता भवन, जामगांव (आर) में आयोजित होगा। कार्यक्रम के लिए सी.एस.पी.डी.सी.एल. वितरण केंद्र जामगांव (रनचिरई) के कनिष्ठ अभियंता द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *