केंद्रीय बजट 2026–27 गांव से शहर तक विकास का स्वर्णिम रोडमैप : जितेन्द्र वर्मा

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा ने जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट गांव से लेकर शहर तक समावेशी विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला है।
श्री वर्मा ने कहा कि बजट 2026–27 “सर्वे भवन्तु सुखिन:” के ध्येय के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह बजट कर्तव्य भवन में बना पहला बजट है, जिसके तीन प्रमुख आधार स्तंभ हैं—आर्थिक विकास को गति देना, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को मजबूत करना। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक और उद्यमियों सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखा गया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई ऊर्जा देने वाले प्रावधान किए गए हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट विनिर्माण के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का परिव्यय, खादी, हथकरघा व हस्तशिल्प के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल, राष्ट्रीय फाइबर योजना, एमएसएमई को सशक्त बनाने की योजनाएं, सीसीयूएस के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव, दिव्यांगजन कौशल व सहारा योजनाएं, SHE-मार्ट्स, बहुभाषी एआई टूल, अमृत सरोवरों का विकास, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, तेंदूपत्ता उद्योग में टीसीएस दर में कमी सहित अनेक जनहितकारी निर्णय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्यों को 41 प्रतिशत हिस्सेदारी यथावत रखते हुए वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 14 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, GeM को TREDS से जोड़ना और एमएसएमई को बड़े पैमाने पर फंडिंग जैसे निर्णय संघीय ढांचे को भी मजबूती देते हैं।

श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान की जरूरतें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 निश्चित ही ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी और राष्ट्र को विकास के नए शिखर तक ले जाने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *