जामगांव आर। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र औसर क्रमांक 01 एवं 02 में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, गर्मी से बचाव और संतुलित खान-पान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच श्रीमती प्रियालता महिपाल ने स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है।
वहीं सेक्टर सुपरवाइजर ममता साहू ने रेडी टू ईट आहार की उपयोगिता और कुपोषण से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माताओं को बच्चों के नियमित पोषण और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा ठाकुर, पिंगला भास्कर, निर्मला भांडेकर, सरिता निर्मलकर तथा सहायिका फुलेश्वरी ठाकुर, उर्मिला डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।