सेवा संकल्प के तहत पाटन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा ; नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई यात्रा, बस स्टैंड, भरर चौक और आजाद चौक से होते हुए वापस पहुंची

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत द्वारा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ हुई यात्रा बस स्टैंड, भरर चौक और आजाद चौक होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत पाटन द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा में उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद निर्मलकर, नेहा वर्मा, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, एल्डरमैन दामोदर चक्रधारी, गंगा प्रसाद देवांगन सहित रोहित देवांगन, बाबा वर्मा, मिलन देवांगन, नागेंद्र कश्यप, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, चिरंजीव देवांगन, विनीता देवांगन, हेमलता पटेल, हिमालय यादव, अभिषेक बिजौरा सहित नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उपअभियंता प्रवीण साहू, नगर पंचायत स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *