“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत कृषि रथ पहुंचेगा जामगांव आर: वैज्ञानिकों संग होगी विशेष परिचर्चा

जामगांव आर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जागरूकता और उन्नत तकनीकों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कृषि रथ कल दिनांक 11 जून 2025 को जामगांव आर सेवा सहकारी समिति में पहुंचेगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।।इस अवसर पर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान कृषि परिदृश्य पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), ICAR के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विशेषज्ञों द्वारा उन्नत खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह पहल किसानों को नई तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना,समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराना,विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना शामिल है ,क्षेत्र के जनपद सदस्य रामकुमार चन्द्राकर एवं सेवा सहकारी समिति जामगांव आर के प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चन्द्राकर आसपास के कृषकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान का लाभ लें और अपनी खेती को समृद्ध बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *