जामगांव आर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत समूचे देश में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा मंडल स्तरीय पदयात्रा एवं घर-घर संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व में संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू एवं गायत्री वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे, बस स्टैंड, किसान चौक, जामगांव आर में किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाया जाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।