उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में उपकार चंद्राकर को मिला संगठन समर्पण का सम्मान- 3,139 प्राथमिक सदस्य जोड़ने पर सीएम साय, डॉ. रमन सिंह और भाजपाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया सम्मानित…

भिलाई । राजधानी नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह” में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर को संगठनात्मक कार्य में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भाजपा सदस्यता अभियान 2025 के अंतर्गत 3,139 प्राथमिक सदस्य बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की उपस्थिति में उपकार चंद्राकर को सम्मानित किया गया। यह आयोजन भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता को रेखांकित करता है, जिसमें उपकार चंद्राकर ने अपने कार्यक्षेत्र में संगठन का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

सम्मान ग्रहण करते हुए भाजयुमो नेता उपकार चंद्राकर ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरी नहीं, बल्कि उस विचारधारा, उस संगठनात्मक प्रतिबद्धता और उन कार्यकर्ताओं की पहचान है, जिनके साथ मैंने समर्पित भाव से कार्य किया है। यह क्षण मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया है। उन्होंने यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और संपूर्ण पार्टी नेतृत्व को समर्पित करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के मूल मंत्र पर आधारित है, और इसी पथ पर चलकर हम नए भारत के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *