सुशासन तिहार में ग्राम कौही बना जनसंवाद का केंद्र, मंत्री गजेंद्र यादव ने साय सरकार के योजनाओं की पहुंच गिनाई

सुशासन तिहार में ग्राम कौही बना जनसंवाद का केंद्र, मंत्री गजेंद्र यादव ने साय सरकार के योजनाओं की पहुंच गिनाई

हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में जनकल्याणकारी योजनाओं, आवास, महतारी वंदन और ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा
पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम कौही में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर ग्रामीणों से व्यापक संवाद हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकेश ध्रुव, जनपद सीइओ जागेंद्र साहू सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साय सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सुशासन तिहार केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु है। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है और सरकार इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिलाएं और जरूरतमंद परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। मंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं ने ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक पात्र गरीब परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया। इस दौरान जामगांव आर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा,प्रणव शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,महामंत्री निर्मल जैन, धनराज साहू, रूप सिंह, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की वाले, देवेंद्र ठाकुर, केवल चंद देवांगन, पार्षद संगीता धुरंधर, सरपंच लीना साहू, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, लगभग 20 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव तथा हजारों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *