“CG में वायरल VIDEO से बवाल : शिक्षक-युवती मामला गरमाया, जांच के बीच विभाग का एक्शन”

अंबिकापुर, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक संविदा शिक्षक से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला बतौली स्थित आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षक से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें वे देर रात एक कार में एक युवती के साथ नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद युवती की पहचान को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि युवती के स्कूल की छात्रा होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है और तथ्यों को स्पष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाकर अन्यत्र अटैच कर दिया है। विभाग का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके और संस्थान की छवि प्रभावित न हो। इधर, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों पर युवती के साथ दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *