सांतरा में विशाल मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी 29 जून को, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र सेलूद क्रमांक 04 की बैठक रविवार, 22 जून 2025 को ग्राम सांतरा में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीराम के दीप प्रज्वलन और मंगल आरती से हुआ। दीप प्रज्वलन के मुख्य अतिथि जिला मानस संघ दुर्ग के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, ग्राम पंचायत सांतरा के सरपंच गोलू ज्योति चंद्राकर और तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम सांतरा (फूंडा) में 29 जून 2025 को रविवार के दिन एकदिवसीय मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मानस आयोजन समिति ग्राम सांतरा एवं मानस शक्ति केंद्र सेलूद क्रमांक 04 के संयोजन में होगा।

संगोष्ठी में प्रमुख भूमिका मानस शक्ति केंद्र सेलूद, मानस आयोजन समिति सांतरा और ग्राम पंचायत सांतरा के सरपंच गोलू चंद्राकर निभाएंगे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग और समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी पुनेश्वर साहू और दयानंद साहू (मीडिया प्रभारी तहसील मानस संघ पाटन दुर्ग) को सौंपी गई। इस भव्य कार्यक्रम में सभी मानस शक्ति केंद्र, मानस मंडलियां, आयोजन समितियां और मानस प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *