गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में आज वृक्षगंगा अभियान महोत्सव ! शताब्दी वर्ष सामूहिक साधना, संकल्प दीप यज्ञ और पौधारोपण सहित होंगे विविध आयोजन

आमलौरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर देशव्यापी जन्म शताब्दी वर्ष 2026 प्रयाज अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ, आमलोरी अंतर्गत आने वाले सभी 51 गावों में शताब्दी समूह साधना का क्रम जारी है इसके. तहत 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को शक्तिपीठ परिसर में हरितिमा संवर्धन अभियान के तहत ‘वृक्षगंगा अभियान महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक साधना, संकल्प दीप यज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी तथा पौधारोपण सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे देव आह्वान एवं पूजन से होगी। इसके बाद 51 ग्रामों से आए परिजन भाई-बहनों द्वारा शताब्दी सामूहिक साधना एवं संकल्प दीप यज्ञ किया जाएगा। दोपहर 1 से 2 बजे तक चारों प्रबंधन समितियों की बैठक एवं कार्यकारिणी समिति की गोष्ठी होगी।

दोपहर 2 बजे ‘वृक्षगंगा महोत्सव’ के अंतर्गत हरितिमा संवर्धन के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत संस्कार पब्लिक स्कूल एवं गायत्री शक्तिपीठ आमलौरी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2:30 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। गायत्री शक्तिपीठ आमलौरी ट्रस्ट मंडल ने ट्रस्ट मंडल, कार्यकारिणी, साधना एवं देवालय समिति के पदाधिकारियों तथा प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। गौरतलब है कि वृक्षगंगा अभियान गायत्री परिवार का पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा जन-अभियान है, जिसमें पौधों को पुत्र अथवा मित्र के समान मानकर उनके रोपण के साथ संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *