जब फौजी रुके ढाबे पर, तो जनता ने तालियों और फूलों से किया स्वागत, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा माहौल…

ऊप्र के हापुड़ में सेना के जवानों के सम्मान में आम लोगों ने दिखाई अनोखी एकजुटता, वीडियो हुआ वायरल

YC न्यूज़ डेस्क । “इस वर्दी की शान ही कुछ ऐसी है कि जो देखे, वो सिर झुका दे”—उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इस कहावत को सजीव कर दिखाया गया, जब शिवा ढाबा पर खाना खाने आई सेना की टुकड़ी का स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश और तालियों की गूंज के साथ दिल छू लेने वाला स्वागत किया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सेना के जवान ढाबे से भोजन कर बाहर निकलते हैं, वहां मौजूद लोग खड़े होकर ज़ोरदार तालियां बजाने लगते हैं। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल गूंज उठता है। कुछ लोग जवानों से हाथ मिलाकर उन्हें सम्मान देते हैं तो ढाबे के स्टाफ़ सदस्य उन्हें ठंडा पानी देने के लिए बोतलें थमाते नजर आते हैं।

इस सम्मान से भावुक कर देने वाला यह दृश्य दर्शाता है कि जब सीमाओं पर हमारे जवान देश की रक्षा में जुटे होते हैं, तो उनके हौसले को बुलंद करने का ज़िम्मा हम आम नागरिकों का भी होता है। खासतौर पर ऐसे समय में जब भारत अपनी सीमाओं पर सख्त रुख अपनाए हुए है, देशवासियों की ओर से मिला यह आत्मिक समर्थन सेना के मनोबल को नई ऊंचाइयां देता है। इस वीडियो को @SachinGuptaUP नामक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिसे अब तक 40 हजार से अधिक व्यूज़ और 2500 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट्स में भारतीय सेना के प्रति अपना गर्व और सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *