पाटन। सर्व ब्राह्मण समाज पाटन द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव इस वर्ष भी पाटन में भव्य रूप में मनाया जाएगा,विप्र भवन अटारी में आज सायं 5 बजे कार्यक्रम की शुरुवात होगी । इस मौके पर नगर में शोभायात्रा, मंचीय कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन होगा। समाज की ओंर दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग. के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज पाटन तहसील के अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, रायपुर महापौर मीनल चौबे और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहेंगे। शाम 5 बजे से शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। शाम 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें अतिथि स्वागत, वरिष्ठजनों एवं नवनिर्वाचित विप्रजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात सामूहिक भोज की व्यवस्था रहेगी।