YC न्यूज़ डेस्क । पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने जोरदार बदला लिया! 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई ठिकानों पर घुसकर एयर स्ट्राइक कर दी।
भारतीय सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन सिंदूर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। आज दिल्ली में हुई हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को इस सनसनीखेज मिशन के बारे में जानकारी दी।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि कैसे सेना ने चुपचाप योजना बनाकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है। यह सिर्फ शुरुआत है।”
18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त करने वाली व्योमिका सिंह 2500 घंटे से ज्यादा हेलिकॉप्टर उड़ान का अनुभव रखती हैं। उनकी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारत आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर जवाब देने के लिए तैयार है।
सरकार ने पहले ही पाकिस्तान की ओर बहने वाली झेलम और चिनाब जैसी नदियों का पानी रोक दिया था, और अब इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दे दिया है। सेना ने बताया कि यह एयर स्ट्राइक पूरी तरह सफल रही और आने वाले समय में और बड़े एक्शन की तैयारी की जा रही है।