भिलाई, 22 फरवरी 2026। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान में महिला खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला चेंजिंग रूम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के सौजन्य से सांसद निधि से प्राप्त ₹5 लाख की राशि से किया जाएगा।
कार्यक्रम में सेक्टर 9 फुटबॉल मैदान पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम भिलाई के पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोख़न साहू, विकासखंड पाटन के क्रीड़ा अधिकारी संतोष यादव सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर सांसद बघेल ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर वातावरण मिलेगा।
इस अवसर पर अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर एवं समिति के कोच सुमन दादा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खिलाड़ी बालिकाएं एवं बालक तथा समिति की फुटबॉल टीम भी विशेष रूप से मौजूद रही।