जामगांव आर। अंतरराष्ट्रीय International Women’s Day के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहयोग की सौगात देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रयासरत है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
भाजपा नेत्री कल्पना साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से सिंगल क्लिक के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले फरवरी माह में योजना की 24वीं किस्त के रूप में 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि महिलाओं के खातों में जारी की गई थी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रही है। कल्पना नारद साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पहल प्रदेश की महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास लगातार आगे बढ़ेगा।