महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार : कीर्ति नायक

पाटन। विश्व महिला दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में कीर्ति नायक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं तथा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कीर्ति नायक ने अपने संदेश में कहा कि विश्व महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने क्षेत्र की सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *