महिलाओं ने संभाली पर्यावरण की कमान — पाटन नगर पंचायत ने सौंपा “वुमन फॉर ट्री” अभियान की जिम्मेदारी

वेदिका एवं श्रद्धा स्व सहायता समूहों को मिली पौधों की देखरेख, संरक्षण और जनजागरूकता की जिम्मेदारी — अध्यक्ष योगेश निक्की भाले बोले, “महिलाओं की भागीदारी से हरियाली अभियान को मिलेगी नई दिशा”
पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित “वुमन फॉर ट्री कैंपेन” के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत ने महिला स्व सहायता समूहों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वेदिका स्व सहायता समूह और श्रद्धा स्व सहायता समूह को आवश्यक किट प्रदान की गई। इन समूहों की सदस्याएं अब पाटन नगर क्षेत्र में लगाए गए पौधों की देखरेख, संरक्षण और संवर्धन का कार्य करेंगी। साथ ही नागरिकों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है। महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश (बिज्जू) देवांगन, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, पार्षद संगीता धुरंधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, तथा दोनों समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *