“मोर तिरंगा, मोर अभिमान अभियान को लेकर भाजपा जामगांव आर मंडल में कार्यशाला सम्पन्न”

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा जामगांव आर मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष कमलेश प्रकाश साहू के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने हर घर को तिरंगा अभियान से नागरिकों को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला के प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू ने कहा कि प्रत्येक बूथ में 50 स्थानों पर कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने जनभागीदारी और शासन-प्रशासन के सहयोग से इस अभियान को हर घर तक पहुँचाने और राष्ट्रवाद की भावना को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने की जानकारी दी तथा MyGov ऐप पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।

पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने भी संगठनात्मक चर्चा और तिरंगा यात्रा के महत्व पर अपने विचार रखे। मंच संचालन मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने किया और आभार तिरंगा यात्रा के मंडल संयोजक श्रीकांत चंद्राकर ने व्यक्त किया।इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत दुर्ग कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, सह प्रभारी फत्तेलाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारद साहू, जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल साहू, ,प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर,प्राधिकृत अध्यक्ष बेनी राम साहू,शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष नरेश केला,अरुण चंद्राकर,प्रवीण यदु,कलेन्द्र राजपूत, भानुप्रिया साहू,पेमिन साहू,यशवंत यादव,संतोष निषाद,मुकेश साहू,सीता राम साहू,कामता प्रसाद साहू,कोमल साहू,आसकरण जैन,संजू साहू,महेश साहू,प्रवीण वर्मा, अभिषेक सेन,जिनेश जैन,अंगेश्वर साहू,रामसिंग बंसोड,भेन चंद्राकर,हर्ष साहू,उज्वल केला,नरोत्तम निषाद,जेठू निषाद,भरत लाल,योगेश्वर साहू,रामसिंह बंसोड़,चेतन लाल,दिनेश नागरिया,लीलाधर साहू,रूपेंद्र साहू,डोमार चतुर्वेदी, रवीशंकर पाटिल,अंगेश्वर यादव,चंद्रहास साहू,उदय प्रताप साहू,शेषनारायण सिन्हा,महेन्द्र निर्मलकर,लक्ष्मण धनकर,केशव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *