अकतई पंचायत में स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर मनाया गया विश्व महिला दिवस

जामगांव आऱ । ग्राम पंचायत अकतई में विश्व महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले तीनों गांवों की स्वच्छता समूह से जुड़ी दीदियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दीदियों को ग्राम पंचायत की ओर से रापा, बाहरी, सुपा, गनबूट, ग्लब्ज तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों को विश्व महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
कार्यक्रम में सरपंच माधुरी निषाद ने कहा कि स्वच्छता दीदियां गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका समर्पण और परिश्रम पूरे गांव के लिए प्रेरणादायी है। ग्राम पंचायत ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार सेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नरोत्तम निषाद, उपसरपंच दीपा मारकंडे सहित ग्राम पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *