योगासन, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से गूंजा विद्यालय प्रांगण,सेजेस बेल्हारी में हुआ सामुहिक योगाभ्यास

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। संस्था प्रमुख वाय.के. साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग आत्मबल प्राप्त करने का सहज साधन है।

योग प्रशिक्षक हलधर महमल्ला ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने इन क्रियाओं के शारीरिक और मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर केके जायसवाल, विद्या नायक, अनिता शर्मा, पीके साहू, लीलाधर सूर्यवंशी, के. हेमावती, तोषण साहू, मुकेश्वरी ध्रुव, नरेंद्र साहू, यू.के. पटेल, कमलेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *