पाटन। दक्षिण पाटन क्षेत्र के घोरारी गांव में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को तड़के भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने गांव के भीतर और आसपास के तालाबो में छिपाकर रखे गए सैकड़ों किलो लाहन और महुआ शराब के भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस अभियान में अवैध कारोबार में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अब भी जारी है और इलाके में सघन तलाशी ली जा रही है। यह संयुक्त दबिश क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।
अधिकारियों की अपील:
जनता से अपील की गई है कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।