शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में गूंजा श्रीराम नाम, त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में गूंजा श्रीराम नाम, त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

जामगांव आर । स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में आयोजित त्रि-दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमंत लाल की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही शक्तिश्वर धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा और श्रीराम नाम की गूंज शुरू हुई।
तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन में विभिन्न रामधुनी मंडलियां भाग लेकर अखंड रामनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दे रहा है।

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में जनपद सभापति रवि सिन्हा, माधुरी नरोत्तम निषाद, सरपंच कुसुमलता जैन, पूर्व सरपंच भूमिका गंजीर शामिल हुए, जनपद सभापति रवि सिन्हा ने कहा कि अखंड रामधुनी जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन के लिए ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ढालसिंह गंजीर, पोषण साहू, परमानंद साहू, चेतन लाल हिरवानी, दिलीप हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, मदन साहू, सुकल सिंह, जीवरखान, रमेश, रामाधार, बोधन साहू, राजाराम, चंद्रहास, भगवानी, अजय, अलख, योगेश साहू, मंगतूराम, तुला राम, धनसिंग, ब्यासराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *