कुम्हली में तीज उत्सव की अनूठी परंपरा, सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक करू भात भोज

कुम्हली में तीज उत्सव की अनूठी परंपरा, सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक करू भात भोज

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम कुम्हली में हरितालिका तीज के अवसर पर स्थानीय ग्राम समिति द्वारा रविवार रात्रि गांव की माताओं एवं बहनों के लिए सामूहिक करू भात (करेला भात) भोज का आयोजन किया गया। इसमें गांव की सैकड़ों महिलाओं ने तीज व्रत से पूर्व एक साथ सामूहिक भोज किया।

इस दौरान महिलाओं ने तीज से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया तथा सगे-संबंधियों और सहेलियों से मुलाकात कर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन ने गांव की पारंपरिक संस्कृति, आपसी स्नेह और सामाजिक एकजुटता को भी जीवंत किया। आयोजन के संरक्षक तेजेन्द्र कुमार पिपरिया एवं शिव कुमार साहू ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य तीज की पारंपरिक मान्यताओं और ग्रामीण सामाजिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा महिलाओं को सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *