
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार (बेल्हारी) में शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार रात्रि को समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू रहे।अध्यक्षटा तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया,भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, सरपंच गातापार रेवाराम साहू, उपसरपंच दिलीप साहू बतौर विशेष अतिथि मंचासीन रहे। प्रतियोगिता में चंगोरा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया वहीं पांगरी द्वितीय, बासिन तृतीय और धौराभाठा चतुर्थ स्थान पर रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को इनाम राशि और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया, मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता नारद साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। तह साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया। इस अवसर पर समिति के समीर साहू, राघवेंद्र साहू, जीतकुमार साहू, भूषण साहू, कौशल यादव, दीपक यादव, प्रीत विश्वकर्मा, धनेंद्र, गुणवन, गुरुदयाल, संजू, लक्की, डेमन, प्रवीण, कैलाश, जिज्ञासु, यशु, योगेंद्र, टामेस, प्रशांत, वेदांत, गजेंद्र साहू, टोपेश साहू, योगराज साहू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।