रानीतराई में गूंजा कबड्डी का जोश, दक्षिणमुखी क्रीड़ा मंडल की प्रतियोगिता का भाजपा नेता नारद साहू ने किया शुभारंभ

रानीतराई में गूंजा कबड्डी का जोश, दक्षिणमुखी क्रीड़ा मंडल की प्रतियोगिता का भाजपा नेता नारद साहू ने किया शुभारंभ

रानीतराई। दक्षिणमुखी क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता नारद साहू ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। निर्मल जैन ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच रानीतराई सत्यनारायण टिकरिया, भाजपा जामगांव आर मंडल महामंत्री निर्मल जैन, श्रीकांत चंद्राकर, नीलमणि साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *