कुम्हली में श्रावण के अंतिम सोमवार को कुम्हलेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़,ग्रामीण और शिवभक्त कर रहे सामूहिक जलाभिषेक

कुम्हली में श्रावण के अंतिम सोमवार को कुम्हलेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़,ग्रामीण और शिवभक्त कर रहे सामूहिक जलाभिषेक

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम कुम्हली स्थित श्री कुम्हलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण पर्व के दौरान प्रतिदिन शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन एवं पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तिभाव से सराबोर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रावण पर्व के अवसर पर ग्रामीण मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंदिर की धार्मिक गतिविधियों में स्थानीय सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी तेजेंद्र पिपरिया भी नियमित रूप से शामिल होकर महादेव के अभिषेक-पूजन में भाग ले रहे हैं। मंदिर प्रबंधन एवं ग्रामीणों द्वारा पूरे श्रावण मास में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न किए जा रहे हैं। श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को श्री कुम्हलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों एवं दानदाताओं के सहयोग से सामूहिक जलाभिषेक, हवन-पूजन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया। यहाँ भोलेनाथ को जल चढ़ाने सुबह से भक्तों की लंबी कतार जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *