कौशिल्याधाम चंदखुरी में भव्य रामायण मेला एवं अलंकरण सम्मान समारोह, पाटन के पुनेश्वर साहू को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक सम्मान’

मानस दर्शन जीवन अर्पण के आयोजन में देशभर से जुटे मानस साधक एवं संत,कला संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मानस रत्नों का किया गया अलंकरण

पाटन। मानस दर्शन जीवन अर्पण के तत्वावधान में कौशिल्या धाम चंदखुरी में भव्य रामायण मेला एवं अलंकरण सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। मां कौशल्या के वात्सल्य एवं ममत्व भाव से ओतप्रोत रामकथा के आयोजन से चंदखुरी धाम राममय हो उठा। कार्यक्रम में कला संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में योगदान देने वाले मानस साधकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के युवा स्वर पुनेश्वर साहू को वर्ष 2026 का ‘श्रेष्ठ संचालक सम्मान’ प्रदान कर अलंकृत किया गया। सम्मान मिलने पर मानस जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कौशिल्या मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित मानस दर्शन की इस विशिष्ट परिकल्पना में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संतों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संत श्री नारायण महाराज, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पं. राजीव लोचन महाराज, स्वामी मज्ज्योतिमयानंद सरस्वती महाराज, सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के पं. गोवर्धन शरण महाराज, सिरकट्टी आश्रम छत्तीसगढ़ तथा लाडली रुचिता तिवारी बिलासपुर सहित अनेक संत एवं मानस साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पं. अर्जुन पुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय मानस संघ धमतरी, तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जगदीश देशमुख, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मुन्नालाल देवदास, दिलीप सिंह ठाकुर मानस संघ रायपुर, देवलाल सिन्हा मानस संघ बेमेतरा, मोहन वैष्णव बलौदाबाजार, शीतल साहू कवर्धा, मेहत्तर वर्मा एवं टीकाराम साहू दुर्ग, किंकर शिष्य परिषद भिलाई-दुर्ग सहित मानस जगत से जुड़े अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में मानस दर्शन के संस्थापक दीपक गुहा भी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान रामायण, मानस परंपरा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करने वाले मानस साधकों के योगदान को रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *