धमना में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने महिलाओं को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

महतारी वंदन, सुकन्या समृद्धि सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर हुई चर्चा

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम धमना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू शामिल हुईं।.इस अवसर पर कल्पना नारद साहू ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, बाल संदर्भ योजना, सक्षम स्वावलंबन, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यशोदा टोनडे ने महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के बेहतर पालन-पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।.इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही कुसुम साहू ने योजना से मिले लाभ का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपने बच्चे के बेहतर खान-पान एवं पोषण के लिए कर रही हैं। कार्यक्रम में चंद्रमुखी साहू, यशोदा टोनडे, कुसुम साहू, पूर्व सरपंच उषा महलवार, कौशल्या महलवार, हेमा साहू, सरस्वती यादव, ललिता साहू, लता साहू सहित बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *