
पाटन। नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों, माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर कर सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करने तथा भगवान शिव-माता पार्वती से सभी परिवारों के मंगल एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की पहचान हैं, जिन्हें प्रेम, श्रद्धा एवं भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।