“विरोध किया तो भड़क उठा हैवान! युवती पर पेट्रोल डाला, फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप”

“विरोध किया तो भड़क उठा हैवान! युवती पर पेट्रोल डाला, फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप”

गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती; आरोपी वीरू धीवर फरार, पुलिस ने हत्या के प्रयास व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया
रायपुर, 14 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पीड़िता के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *