गोवर्धन पूजा पर छुट्टी की मांग तेज, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन,प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव बोले—धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की परंपरा का हो सम्मान

गोवर्धन पूजा पर छुट्टी की मांग तेज, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन,प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव बोले—धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की परंपरा का हो सम्मान

दुर्ग। दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा पर्व पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अथवा सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से शासन को भेजा है। संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हिंदू समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। साथ ही यह छत्तीसगढ़ और यादव समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा तथा सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। प्रदेशभर में इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है तथा विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता रहा है। ऐसे में प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं और पूर्व में प्रचलित अवकाश व्यवस्था को देखते हुए इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश घोषित किया जाना उचित होगा।

पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी छुट्टी की मांग

सर्व समाज संगठन ने शासन से मांग की है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अथवा सामान्य अवकाश घोषित किया जाए। संगठन का कहना है कि अवकाश मिलने से प्रदेशवासी अपने परिवार और समाज के साथ इस महत्वपूर्ण पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मना सकेंगे। संगठन ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी तथा आवश्यक आदेश जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *