“बिजली-पानी बंद था… फिर भी दूसरी मंजिल के स्पा में क्या चल रहा था? पुलिस पहुंची तो मिलीं 8 युवतियां, बाउंड ओवर की कार्रवाई”

“बिजली-पानी बंद था… फिर भी दूसरी मंजिल के स्पा में क्या चल रहा था? पुलिस पहुंची तो मिलीं 8 युवतियां, बाउंड ओवर की कार्रवाई”

भिलाई, 14 सितंबर 2026। भिलाई के सूर्या मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने सोमवार को औचक छापेमारी की। एएसपी शोभराज अग्रवाल की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सेंटर के अंदर कई युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद करीब 7-8 युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद किया। पुलिस के मुताबिक, मॉल प्रबंधन द्वारा स्पा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन बंद किया जा चुका था, इसके बावजूद सेंटर के भीतर युवतियों की मौजूदगी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ सेंटर की गतिविधियों की जांच की।

हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस को अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं मिली। इसके बावजूद संदिग्ध परिस्थितियों में सेंटर में मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *